यूपी कांग्रेस के महानायक हैं अजय कुमार लल्लू डॉक्टर जनक कुशवाहा
विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकार धारा 144 का दुरुपयोग कर रही है-डॉ जनक कुशवाहा
विपक्ष से डर गई है सरकार– कांग्रेस
मोहम्मदाबाद: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जनक कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर गाजीपुर प्रशासन द्वारा 144 धारा लगाने का का घोर निंदा करते हुए कहा की प्रशासन विपक्ष से पूरी तरह से डरी हुई है वह विपक्ष के आंदोलन को दबाने के लिए 144 धारा का दुरुपयोग कर रही है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महानायक अजय कुमार लल्लू जी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने 144 धारा लगाने का घृणित काम किया है हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू संगठन सृजन अभियान के कार्यक्रम को व्यवस्थित कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए जनपद में आ रहे थे लेकिन प्रशासन द्वारा 144 धारा लगाकर के कार्यक्रम को विफल करने की कोशिश की जा रही है परंतु मोहम्मदाबाद के कार्यकर्ता किसी भी सूरत में मीटिंग को सफल बना कर के अपने अध्यक्ष के मिशन को सफल बनाएंगे प्रशासन को शायद मोहम्मदाबाद का इतिहास नहीं पता है मोहम्मदाबाद के उसी सर जमीन शेरपुर में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम लगाया गया है जहां का एक ऐतिहासिक इतिहास है जहां पर 8 नौजवानों ने हंसते हंसते अपनी जान को कुर्बान कर दिया था
प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है-डॉ. जनक