गाजीपुर में बाहुबली विधायक मुख्तार की पत्नी और बेटों के होटल पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील इलाका

ग़ाज़ीपुर। मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटों के नाम से गाजीपुर में संचालित गजल होटल पर सुबह 6.38 बजे बुलडोजर चलना शुरू हो गया। होटल के दूसरे तल, सीढ़ी व अन्य अतिक्रमण के हिस्से को एडीएम व एसपी सिटी की देखरेख ध्वस्त किया जा रहा है। 

शनिवार को देर शाम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड ने मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों की अपीलों को खारिज कर दिया था। इसके बाद से गजल होटल को खाली कराने का कार्य शुरू कर दिया गया था। महुआबाग इलाके में पूरी रात अफरा- तफरी मची रही। 
जिला प्रशासन सुबह होते ही गजल होटल पर बुलडोजर चलाने लगा। गजल होटल के पास सुबह ही आला अफसरों के साथ पुलिस, पीएसी व प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा शुरू हो गया। जिला प्रशासन ने पांच पोकलेन मशीनों द्वारा गजल होटल के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।  पूरे गजल होटल के आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है।

बीते आठ अक्टूबर को गजल होटल को ध्वस्त करने का आदेश उप जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने दिया था। एसडीएम कोर्ट ने गजल होटल के दूसरे तल, सीढी तथा अवैध हिस्सों को गिराने का आदेश दिया गया था। 

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading