संवादाता: शैलेन्द्र शर्मा
आज़मगढ़। सीएमओ कार्यालय के नाक के नीचे कर्मचारी बेखौफ होकर पैसो की वसूली कर रहे है। ऐसा ही एक विडियो वायरल हुआ है जिसमें सीएमओ कार्यालय में तैनात चपरासी फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर बच्चो से 100 से लेकर पांच सौ रूपये वसूलते मोबाइल मंे कैद हो गया।
मोबाइल में कैद इस विडियो में जो शख्स दिख रहा है उसका नाम है अखिलेश कुमार, बतौर चपरासी के पद अखिलेश कुमार सीएमओ कार्यालय पर तैनात है। कारनामा देख आप खुद दंग रह जायेगे कि आखिर आजमगढ़ जिले के सीएमओ कार्यालय मंे किस कदर भ्रष्टाचार हावी है। दरअसल इन दिनो पालिटेक्निक मंे प्रवेश के लिए अभ्यर्थियो से फिटनेस सर्टिफिकेट की मांग की जा रही है। इसी फिटनेस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए युवाओ का रेला सीएमओ कार्यालय पर उमड़ रहा है। इन युवाओ से कार्यालय का चपरासी अखिलेश कुमार बे-रोक टोक 100 से 500 रूपये वसूल रहा है।
गौरतलब है कि इस नाजायज वसूली को देख एक युवा ने अपनी मोबाइल में चपरासी अखिलेश कुमार की हरकतो को कैद कर लिया, विडियो में आप साफतौ पर देख सकते है कि कैसे वह पैसे को लेकर जेब में रख रहा है। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक युवा ने बताया कि जब उससे अवैध वसूली के बारे में पूछा तो उसे कुछ भी सही जवाब नहीं दिया गया, जब उसने पैसे जमा करने की रसीद मांगी तो वह युवा को बरगलाने लगा, क्या कहा पैसे वसूलने वाले चपरासी ने
जब इस अवैध वसूली के बारे में सीएमओ कार्यालय के सबसे जिम्मेदार अधिकारी यानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एके मिश्रा से विडियो दिखाकर पूछा गया कि क्या पैसा ले रहा कर्मचारी उनका मुलाजिम है या नही ंतो उन्होने बहुत ही बेबाकी के साथ यह स्वीकार किया कि हां पैसा ले रहा उनका ही कर्मचारी है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर वहीं जांच की घुट्टी पिलाकर सीएमओ महोदय अपना पल्ला झाड़ते नजर आये एके मिश्रा-सीएमओ
फिलहाल सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी का पैसे लेने का विडियो जंगल की आग की तरह पूरे जिले में फैल चुका है। अब देखना यह होगा कि यूपी के सीएम जो भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बात बार-बार कहते नजर आते है आखिर इस मामलें क्या कार्रवाई करते है