अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा, महानिदेशक महोदया स्कूल शिक्षा द्वारा प्रदत्त आदेश तथा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, व खण्ड शिक्षा अधिकारी जमानिया के निर्देशन में विकास खंड जमानिया कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों कुल 50 में दिनांक 21-5-25 से संचालित समर कैंप का आज समापन हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर समापन समारोह में गाम प्रथान जमानिया गरिमामय उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान नरसिंहपुर समर कैंप में शिक्षकों द्वारा कराई गई गतिविधियों की सराहना की गई। बच्चों द्वारा समर कैंप के दौरान रचनात्मक, सृजनात्मक व कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बैज,घड़ी, गिफ्ट बैग, गुलदस्ता, मेहंदी कला, सामाजिक, सांस्कृतिक व भाषाई पोस्टर, मूर्ति निर्माण, स्वच्छता तथा हाइजिन संबंधी चित्रकला, प्रत्येक बच्चे ने एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण, कढ़ाई बुनाई, नृत्य,कला,गायन संगीत आदि को प्रस्तुत किया गया। अभिभावकों ने समर कैंप की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे आगामी वर्षों में जारी रखने की बात कही गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी जमानिया द्वारा बच्चों को समर कैंप में शिक्षकों द्वारा कराई गई गतिविधियों और जीवन कौशल का दिये गये ज्ञान की प्रशंसा की गई।
जमानिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर में समर कैंप।