कांग्रेस राज में पाषाण सभ्यता को प्रमुखता दी गई: विजय मिश्र

गाज़ीपुर। रानी अहिल्या बाई होल्कर हृदय से जितनी उदार थीं उतनी ही कठोर प्रशासिका भी थीं। वह एक प्रभावशाली शासक होने के साथ-साथ एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थीं। उन्होंने अपने राज्य मालवा में महेश्वरी नामक स्थान पर महिलाओं के उत्थान के लिए साड़ी का उद्द्योग शुरू कराया और माहेश्वरी साड़ी इतना प्रसिद्ध हुआ कि विश्व स्तर पर माहेश्वरी साड़ी विख्यात हो गया। गुरुवार को पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम विकास खंड करंडा गाजीपुर सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने उक्त बातें कहीं।

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए बहुत ही मजबूत काम किया। अंग्रेजी काल मे और उसके बाद कांग्रेस राज में हमारी सभ्यता, संस्कृति और महापुरुषों की कृत्यों को नकार करके पाषाण सभ्यता को प्रमुखता दी गई, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को इससे बंचित रखा गया। अपने गौरवपूर्ण इतिहास को हमारे बच्चे जानते तो उससे उनका अनुसरण करके मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता, उसी मजबूत राष्ट्र को, संस्कृतिक जनजागरण को, महिला सशक्तीकरण को पुनः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सनातन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का काम और महिलाओं के सशक्तिकरण एवं राष्ट्र के आर्थिक विकास में विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने का काम मजबूती से कर रही हैं। भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का काम मोदी और योगी के नेतृत्व में हो रहा है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्च जिलाध्यक्ष साधना राय, मंडल अध्यक्ष राणा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवंजय पांडेय, अमित चौरसिया, एडीओ  जैनेन्द्र सिंह, जय प्रकाश पांडेय, सचिव आशीष दुबे एवं प्रवीण सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी करंडा सुवेदिता सिंह ने किया और संचालन ग्राम विकास अधिकारी मनोज यादव ने किया।

Document

Seen:

…………………………………….

By Haseen Ansari

Reporter

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading