गाज़ीपुर: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव…

Document

Seen :

गाजीपुर। जनपद के नरवर गांव में काशी दास पूजा के दौरान ट्रांसमिशन लाइन से चार लोगों की मौत के मामले में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने पीड़ित परिवारों से मंगलवार मुलाकात की।

सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आंधी-तूफान के दौरान झंडा ट्रांसमिशन लाइन से टकराया था। उन्होंने बताया कि लाइन मानक ऊंचाई पर नहीं है। सांसद ने प्रत्येक मृतक परिवार को एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है। उन्होंने सरकार पर घायलों का इलाज न करवाने का आरोप भी लगाया।

वहीं सांसद धर्मेंद्र यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। उनका कहना था कि राज्यपाल की यह रिपोर्ट केंद्र सरकार तक पहुंचनी चाहिए।

सपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कस्टडी डेथ और महिलाओं पर अपराध हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से राजनीतिक विद्वेष छोड़कर मानवता के लिए जरूरी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की अपील की।

Haseen Ansari

Reporter

Related Posts

  • September 16, 2026
  • 22 views
भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध, पाकिस्तानी अफसर तलब

अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज पीएनएस हुनैन (PNS Hunain) के बीच टक्कर की घटना सामने आई है। उपलब्ध रिपोर्टों…

Read more

  • September 16, 2026
  • 33 views
पंचायत सहायकों का मानदेय 50% बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपये

लखनऊ में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों के लिए योगी सरकार ने मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। अब पंचायत सहायकों को हर महीने 6 हजार रुपये के बजाय 9…

Read more

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading