गुटखा फैक्ट्री पर एसजीएसटी की बड़ी रेड, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा



Varanasai: चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर पुलिस चौकी के पास स्थित एक गुटखा फैक्ट्री पर स्टेट जीएसटी (SGST) की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। यह कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 राम प्रकाश के नेतृत्व में की गई, जिसमें विभाग की तीन टीमें शामिल रहीं। फैक्ट्री पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के आरोप हैं।

सूत्रों के अनुसार, टीम फैक्ट्री के भीतर कागजात और अकाउंट बुक्स खंगाल रही है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं ताकि किसी तरह की सूचना बाहर न जा सके। अधिकारियों ने अभी तक मीडिया से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अंदर जांच तेजी से चल रही है।

छापेमारी की भनक लगते ही फैक्ट्री से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा गोदामों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारी शटर गिराकर मौके से भाग निकले। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि मामला गंभीर है और बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह फैक्ट्री लंबे समय से गुपचुप तरीके से गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों का कारोबार कर रही थी। आसपास के क्षेत्र में इसकी सप्लाई चेन काफी बड़ी मानी जाती है।

एसजीएसटी विभाग का मानना है कि टैक्स चोरी करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है। फिलहाल पूरी छानबीन के बाद ही सही आंकड़ा सामने आएगा। अधिकारियों ने फैक्ट्री से बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डाटा को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह कार्रवाई न केवल गुटखा कारोबार में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर करती है, बल्कि यह भी बताती है कि टैक्स चोरी के खिलाफ सरकार अब कड़े कदम उठाने के मूड में है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading