यूपी के किन जिलों में क्या मिलेगी छूट?

ब्यूरो डेस्क | उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम प्रयास के बाद भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अब सरकार भी सख्ती बढ़ा रही है।

यूपी के ग्रीन जोन जिले– बाराबंकी, खीरी, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र व अमेठी में मिलने वाली छूट :

 

  1. यहां आधी सवारियों के साथ 50 फीसदी बसें चलेंगी।
  2. बाइक पर दो लोग बैठ सकेंगे।
  3. जो सर्विस पहले से मिल रही है वह जारी रहेंगी।
  4. फैक्ट्रियां-दुकानें खुल सकेंगी।
  5. सारी छूट मिलेंगी जो नियमानुसार पहले से मिलती रही है।
  6. ग्रीन जोन में सिर्फ उन गतिविधियों पर रोक होगी जिन पर पूरे देश में प्रतिबंध है।

यूपी के ऑरेंज जोन जिले– गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बस्ती, बदायूं, संभल, औरैया, शामली, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई व कौशाम्बी में ये मिलेगी छूट :

  1. टैक्सी कैब और निजी कार्य को अनुमति।
  2. चार पहिए वाले वाहन में ड्राइवर के अलावा दो सवारी को बैठाने की छूट।
  3. टैक्सी ओला उबर आदि कैब सेवा एक ड्राइवर और एक सवारी के साथ।
  4. स्वीकृत गतिविधियों के लिए जिले के अंदर लोगों और वाहनों की आवाजाही।
  5. दुपहिया वाहनों पर पीछे भी सवारी बैठाने की छूट।

यूपी के रेड जोन जिले– आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा व बरेली में ये मिलेगी छूट :

  1. रेड जोन में चार पहिया वाहन में ड्राइवर के अलावा एक सवारी बैठ सकेगी।
  2. दुपहिया वाहन पर सिर्फ एक ही व्यक्ति बैठ सकेगा।
  3. स्पेशल इकोनामिक जोन, एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट, इंडस्ट्रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल टाउनशिप को छूट रहेगी।
  4. दवा, मेडिकल उपकरण और इनके कच्चे माल आदि बनाने वाली इकाइयां को अनुमति रहेगी।
  5. आवश्यक या सामान्य वस्तुओं की भी बिक्री हो सकेगी।
  6. ई-कॉमर्स की छूट सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के लिए होगी।
  7. फूड प्रोसेसिंग और ईट भट्टों को छूट रहेगी।
  8. प्राइवेट ऑफिस 33 प्रतिशत क्षमता से काम कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के आपसी समन्वय पर जोर देते हुए स्पष्ट कहा है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण को लेकर जो गाइडलाइन दी हैं, उसके आधार पर रविवार को सरकार ने जिलों को अपना दिशा-निर्देश जारी किया।

जिलाधिकारी द्वारा बताये गये दिशा निर्देशों का पालन करें.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading