जनधन : खाता संख्या के आधार पर, पैसे निकालने की निर्धारित हुई तिथि

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पुरे देश में लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है. ऐसे में सरकार गरीब और असहाय की मदद में कमी नहीं रखना चाहती. सरकार ने जहाँ स्थानों को, ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में बाट कर अलग नियम बनाएं हैं तो वहीँ जनधन महिला खाताधारकों को जो लाभ दिया जा रहा है, उसकी एक व्यवस्था की गई है.

उत्तर प्रदेश सरकार अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने बताया कि :

  1. ‘प्रधानमंत्री जनधन योजना’ की महिला खाता धारक ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ में घोषित की गई धनराशि को मई, 2020 में सम्बन्धित बैंक शाखा/बैंक मित्र प्वाइंट/ए.टी.एम. से सुगमतापूर्वक निकाल सकें, इसके लिए सारणी निर्धारित की गई है।
  2. ‘प्रधानमंत्री जनधन योजना’ की महिला खाता धारक, जिनके बैंक खाते की संख्या के अंत में ‘0’ या ‘1’ है, उनके द्वारा 04 मई, 2020 को अपने खाते से सहायता राशि निकाली जा सकती है।
  3. इसी प्रकार जिनके खाता संख्या के अंत में ‘4’ या ‘5’ है, उनके द्वारा 06 मई, 2020 को तथा जिनके खाता संख्या के अंत में ‘6’ या ‘7’ है, उनके द्वारा 08 मई, 2020 को धनराशि निकाली जा सकती है।
  4. जिनके खाता संख्या के अंत में ‘8’ या ‘9’ है, ऐसी महिला लाभार्थियों द्वारा 11 मई, 2020 को धनराशि निकाली जा सकती है।

आगे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कहा गया कि “सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल देते हुए अपर मुख्य सचिव वित्त ने समस्त DM तथा SSP/SP को निर्देशित किया है कि समस्त शाखाओं/बैंक मित्र प्वाइंट/ए.टी.एम. पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात किया जाए।”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading