UP: लोक निर्माण विभाग (PWD) में UP Transfer Policy का उलंघन, वर्षों से कुर्सी पर जमे कर्मचारी…

लखनऊ | 28 दिसम्बर 2024 को खबर आई कि राजधानी लखनऊ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में 20 साल से जमे बाबुओं पर प्रदेश की योगी सरकार सख्त हो गई है। सरकार के निर्देश पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इनका तबादला मंडल से बाहर करने के साथ ही जांच भी शुरू हो गई है। बड़ा सवाल है कि उस टेबल पर कौन सी मलाई है जिसे खाने के लिए इस टेबल के सामने वाली कुर्सी कर्मचारी छोड़ता नहीं है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि अधिशासी अभियंता अनुरक्षण खंड -1 (सिविल) लोक निर्माण विभाग लखनऊ में कुछ बाबू हैं जो करीब 20 वर्षों से एक ही कुर्सी पर टिके हैं, वो उस कुर्सी पर ऐसे चिपके हैं कि ट्रान्सफर पालिसी की ताकत भी उन्हें नहीं हिला पा रही। सूत्र बता रहे हैं कि यहाँ के एक कर्मचारी सुधांशु शर्मा तो करीब 20 वर्षो से हिले नहीं, यही नहीं इनका तो प्रमोशन भी हो गया है और जिस पद पर प्रमोशन हुआ है, वो पद जहाँ ये बैठते हैं वहां है ही नहीं, फिर भी बैठे हुए हैं। वहीँ मोहम्मद मेहंदी का नाम भी प्रकाश में आ रहा है, ये करीब 13 वर्षो से कुर्सी से चिपक गये हैं। इनको सरकार के नियम कानून से कोई फर्क पड़ता ही नहीं, सरकार ने ट्रान्सफर पालिसी बनायीं है उसमे कुछ नियम उसका तो पालन कर लो या फिर अपनी ही सरकार और अपने ही देश के कानून के आँखों में धुल झोकोगे। आइये समझते हैं क्या है स्कैम और क्या है ट्रान्सफर पालिसी? देखिये विडियो:

Document

Seen :

……………………………………………………………..

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading