बंद कमरे में सपा विधायक Om Prakash Singh के प्रतिनिधि और AAP सांसद Sanjay Singh के बिच डील!

जमानिया/ग़ाज़ीपुर | दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश प्रभारी और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर ग़ाज़ीपुर के जमानिया में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक व राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय के घर एक निजी कार्यक्रम में उपस्थित हुये। वहीँ उन्होंने हिन्दू पीजी कॉलेज के स्टाफ के साथ मुलाकात भी की। संजय सिंह उपस्थित हो और राजनीतिक बात न हो सम्भव ही नही। केंद्र सरकार के नाक मे दम करने वाले संजय सिंह की उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री,सांसद और विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ,ओमप्रकाश सिंह के पुत्र रितेश सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर बन्द कमरे में बैठक हुई। संजय सिंह के गाजीपुर आगमन की खबर किसी को नहीं हुई। बड़ा सवाल है कि संजय सिंह का बंद कमरे में गुप चुप मीटिंग करने के पीछे की रणनीति क्या है? देखिये विडियो:

Document

Seen :

………………………………

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading