Ghazipur: हिन्दू पीजी कॉलेज पहुंचे पूर्व विधायक दिलीप पांडेय

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर के पुरा छात्र और आम आदमी पार्टी के दिल्ली क्षेत्र स्थित तिमारपुर विधानसभा के पूर्व विधायक दिलीप पांडेय ने हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में महाविद्यालय पुस्तकालय हेतु अपनी प्रकाशित पुस्तकें- काल सेंटर, दहलीज़ पर दिल, टपकी और बूंदी के लड्डू, गुलाबी खंजर एवं खुलती गिरहें का संग्रह भेंट किया।
पूर्व विधायक पांडेय ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का असीम स्रोत हैं और युवाओं को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से जुड़ी तमाम पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि महाविद्यालय के संरचनात्मक ढांचे में ढेर सारे बदलाव हुए हैं नए विषयों खुलने से क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह जी के प्रतिनिधि एवं महाविद्यालय के पुरा छात्र मन्नू सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और पुरातन छात्र छात्राओं एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों से महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास हेतु आगे आने की अपील भी की। वहीं प्राचार्य प्रो.श्री निवास सिंह ने दिलीप पांडेय के महाविद्यालय पधारने की सराहना की और इसे वर्तमान छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो अरुण कुमार, कला संकाय प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ सुनील चौधरी डॉ मातेश्वरी सिंह, कार्यालय अक्षीक्षक डॉ अमित कुमार सिंह, स्टेशन बाजार के परामर्श चिकित्सक डॉ विजय श्याम पांडेय, सूरज कुमार जायसवाल रवि उद्यान राकेश चौबे, मनोज कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद, विरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
पुरा छात्र छात्राओं का इस प्रकार से महाविद्यालय से जुड़ाव शैक्षिक माहौल को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

By Zafar Iqbal

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading