गाज़ीपुर को योगी सरकार शाम 6 बजे दे सकती बढ़ा तोहफ़ा…..

गाज़ीपुर । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब करीब 6 महीने का वक्त रह गया है, लेकिन सूबे योगी सरकार ने मंत्रिमंडल के विस्तार का मूड बना लिया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक, आज शाम छह बजे सात नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार मंत्री पद की शपथ लेंगे। यही नहीं कुछ मंत्रियों को बाहर किए जाने की भी खबर है। फिलहाल, राज्य सम्पत्ति अधिकारी के राजभवन पहुंचे हैं। इन सबके बीच गाजीपुर वासियों के लिए बड़ी खबर ये है कि सदर विधायक संगीता बलवंत मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं।

वैसे इसके पहले 2012 – 17 की सपा सरकार में गाजीपुर सदर विधानसभा से पूर्व विधायक विजय मिश्र भी मंत्री थे और इस बार योगी सरकार ने भी इसी विधानसभा को चुन सकती है।

दरअसल, भाजपा की कोर कमेटी की बैठक 2 सितंबर को देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास पर चली थी। इस बैठक में राज्यपाल के मनोनयन कोटे से बनने वाले चार विधान परिषद सदस्यों, मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के अलावा पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा हुई। इस बैठक  में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के सम्मेलनों सहित अन्य कार्यक्रमों पर बात हुई।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading