यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुए मंत्रीमंडल विस्तार में गाजीपुर जिले की सदर विधायक संगीता बलवंत को भी जगह मिला है। योगी कैबिनेट में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है। रविवार शाम उन्होंने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। संगीता के मंत्री बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। जानकारों का मानना है कि संगीता बलवंत को राज मंत्री बनाकर योगी सरकार ने सीधे बिंद और निषाद वोटों पर सेंध लगाया है देखिए यह पूरा वीडियो:

