Ghazipur: पत्नी से परेशान पति ने मौत को लगाया गले…

गाजीपुर। शुक्रवार को जनपद के अंदर क्षेत्र में एक बैग में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। मृतक की पहचान सीतापुर के एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक के रूप में हुई है। आत्महत्या से पूर्व का मृतक का एक वीडियो भी सामने आया है। जबकि मृतक की जेब मे सुसाइड नोट भी मिला है। वीडियो और सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।मृतक ने आत्महत्या से पूर्व झूठे मुकदमे और प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की बात लिखी और कही है। मृतक ने आत्महत्या के लिए पत्नी और सास को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।

पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ का है। जहाँ 16 मई को एक बाग में पेड़ से लटकता शव मिला था। मृतक कोविद कुमार सीतापुर का रहने वाला था और वहां के लखनियापुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक था।मृतक की ससुराल गाजीपुर के कांशीराम आवास कालोनी में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। देखिए वीडियो:

Document

Seen :

………………………………..

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading