Azamgarh News: आम आदमी पार्टी ने बिना कोई लक्ष्य हासिल किए पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले पर ह्यूमन बैनर के जरिए तीखा हमला बोला है। बुधवार को ‘‘आप’’ ने आजमगढ़ के सैदवारा फ्लाईओवर्स पर ह्यूमन बैनर लगाकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी का कहना है कि भारतीय सेना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) वापस कब्जा कर सकती थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में आकर प्रधानमंत्री ने यह सुनहरा मौका गंवा कर भारतवासियों को धोखा दिया है। बता दे 16 मई को देर रात लखनऊ ‘‘आप’’ के जिलाध्यक्ष इरम रिज़वी,छवि यादव सहित कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया! देखिये विडियो :
Seen :
………………………

