तन की सुरक्षा के लिए योग, राष्ट्र की स्वच्छता लिए एसआईआर जरूरी: ब्रजेश पाठक

रिपोर्टर: अनुज कुमार

लखनऊ (Lucknow), तन की सुरक्षा में योग जितना आवश्यक है, राष्ट्र की स्वच्छता और लोकतांत्रिक मजबूती के लिए उतना ही अनिवार्य है विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR)। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जैसे शरीर और आत्मा की शुद्धि के लिए हम गंगा स्नान करते हैं, वैसे ही लोकतंत्र को शुद्ध रखने के लिए एसआईआर अहम है। वे डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर अधिवक्ता मिलन, उच्च न्यायालय (High Court) लखनऊ द्वारा आयोजित अधिवक्ता दिवस समारोह में “विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR): राष्ट्रहित में अनिवार्यता” विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।

A large audience seated in a formal setting, attending a seminar or conference, with many individuals engaged in discussion, and a projector screen visible in the background.

लोकतंत्र की स्वच्छता के लिए SIR जरूरी:
ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिस प्रकार योग शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, उसी प्रकार एसआईआर लोकतंत्र की स्वच्छता और मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है, जितनी साफ-सुथरी उसकी मतदाता सूची होती है। इसीलिए यह अभियान राष्ट्रीय दृष्टि से जरूरी है।

अभियान नया नहीं, पहले भी हो चुका संचालन:
उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर अभियान पहली बार लागू नहीं हुआ है। वर्ष 2003 में भी इसे संचालित किया गया था, लेकिन उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों और बाहरी मतदाताओं के प्रभाव के चलते अभियान अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका था। उन्होंने कहा कि इस बार इसे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है, यही कारण है कि विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर शोर मचा रहा है।

राजेंद्र प्रसाद को किया याद:
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। बिहार (Bihar) चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 65 लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया और पूरे प्रदेश में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जो लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में कई गणमान्यजन की उपस्थिति:
संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के क्षेत्र संचालक पूर्वी उत्तर प्रदेश (East Uttar Pradesh) कृष्ण मोहन, विभाग प्रचारक अनिल, विभाग संपर्क प्रमुख सचिन, आरएसएस पर्यावरण प्रमुख ललित, उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता सूर्यमणि सिंह रैकवार, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद्र वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, मिलन प्रमुख मृत्युंजय प्रताप सिंह, मुख्य स्थाई अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता ज्योतिशना पाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com



#politics #UttarPradesh #SIR #BrajeshPathak #AdvocateDay #Lucknow

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading