देश की एक ऐसी रियल स्टेट कम्पनी जिसके संबंधों पर यदि आप रिसर्च करना शुरू करेंगें तो आप चौक जायेंगें, चौक इसलिए भी जायेंगें क्योंकि ख़बरों के अनुसार इसी कम्पनी में 200 लोगों ने अपने ब्लैक मनी खपाया है। सूत्र तो ये भी कहते हैं कि इस कम्पनी के सम्बन्ध कुछ बड़े चेहरों से हैं जिसका जिक्र उन चेहरों ने बड़े मंच से किया है।
जी हाँ, देश की चर्चित रियल एस्टेट कंपनी WTC बिल्डर और भूटानी ग्रुप के लखनऊ सहित देश के अन्य ठिकानों पर गुरुवार को छापा पड़ा। कंपनी से जुड़े प्रतिष्ठानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई शहरों में कार्रवाई चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित एजेंसियां वित्तीय अनियमितताओं और अन्य मामलों की जांच कर रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह सर्च ऑपरेशन शहीद पथ स्थित भूटानी लखनऊ प्रोजेक्ट पर भी किया जा रहा है। खबर के अनुसार अधिकारियों ने अब तक इस छापेमारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर की जा रही है।
बताया जा रहा है कि भूटानी ग्रुप प्रोजेक्ट्स देश की बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल है। कंपनी अब तक 9 मिलियन स्क्वायर फीट से ज्यादा का निर्माण भी कर चुकी है। इस कम्पनी 74 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। भूटानी ग्रुप का नाम आधुनिक कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के लिए भी जाना जाता है।
ब्लैक मनी एंगल से जांच जारी
खबर के अनुसार भूटानी ग्रुप की दो कंपनियां है। पहली भूटानी इंफ्रा तो दूसरी ग्रुप-108 है। बताया जा रहा है कि इन दोनों से ही 500 करोड़ के अघोषित लेनदेन की जानकारी मिली और अब इसलिए मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से भी पूछताछ और जांच की जा रही है। खबर के अनुसार जिन लोगों ने अपनी ब्लैक मनी यहां खपाई उनके ट्रांजैक्शन को भी खंगाला जा रहा है। ये लोग दिल्ली-एनसीआर और मेट्रो सिटी के हैं।
करीब एक वर्ष पहले खबर आई थी कि भूटानी और ग्रुप-108 में करीब 500 करोड़ के अघोषित लेनदेन तो मिले ही साथ ही 5 करोड़ रुपए के आसपास की ज्वेलरी और कैश भी बरामद की गई। वहीं 200 से ज्यादा लोगों के नाम सामने आए है जिन्होंने ब्लैक मनी को खपाया। अब ये लोग भी इनकम टैक्स की रडार पर हैं।

