लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर आपत्तिजनक बाते लिखी गई, जिसको लेकर राजनीति घमासान शुरू हो गया। ब्रजेश पाठक के विरोध के समाजवादी पार्टी ने उस पोस्ट को हटा दिया लेकिन धमकी भरे संदेश के साथ। समाजवादी पार्टी ने कहा कि ब्रजेश पाठक को समाजवादी पार्टी के बारे आपत्तिजनक बाते नहीं बोलनी चाहिए।
इस बीच इस पोस्ट के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल x पर पोस्ट किया कि “यद्यपि समाजवादी पार्टी से किसी आदर्श आचरण की अपेक्षा करना व्यर्थ है, किंतु सभ्य समाज उनके अशोभनीय एवं अभद्र वक्तव्यों को सहन नहीं कर सकता।”
उन्होंने लिखा कि “समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चाहिए कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स की भली भांति समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि वहां प्रयुक्त भाषा मर्यादित, संयमित और गरिमापूर्ण हो।”
