लोगो का फूटा गुस्सा: “पाकिस्तान मुर्दाबाद था, पाकिस्तान मुर्दाबाद है और पाकिस्तान मुर्दाबाद रहेगा”

#PahalgamTerroristAttack : कश्मीर के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बैसरन घाटी में टूरिस्ट फोटो ले रहे थे, वीडियो बना रहे थे, एडवेंचर एक्टिविटी कर रहे थे। तभी गोलियां चलने लगीं। फायरिंग वाली जगह से दूर टूरिस्ट्स पर कोई असर नहीं पड़ा। वे अपनी मस्ती में डूबे थे। थोड़ी देर में ही उन्हें भी समझ आ गया कि हमला हुआ है। जंगल की तरफ से आए आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने धर्म पुछा और 10 से 15 मिनट में 26 लोगों को मार दिया। फिर वापस जंगल में गायब हो गए। उनका अब तक पता नहीं चला। मृतकों में एक मुस्लिम कश्मीरी भी शामिल हैं जो वहां घोड़ा चलते है, पर्यटकों की जान बचने के लिए वो अताक्वादियों से भीड़ गये जिसके बाद आतंकवादियों ने उन्हें मार दिया। बताया जा रहा है कि कुल 5 आतंकी थे। इनमें तीन लोकल और दो विदेशी हैं। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। कश्मीर घाटी में हुए इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

इस घटना को लेकर पुरे देश में प्रदर्शन हो रहा है, आतंकवादियों पर उन्ही के भाषा में कार्रवाई करने की मांग हो रही है। कश्मीर में कई संगठनों ने बंद का एलान किया है जिसमे ज्यादातर मुस्लिम हैं और वो आतंक के सफाया की मांग कर रहे हैं। इधर बिहार के मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही तो वहीँ उनके साथ मौजूद केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी पीएम मोदी पर भरोसा जताया।

Document

VIEW :

विरोध की चिंगारी लखनऊ में भी नज़र आई, लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर जहाँ एक तरफ मृतकों को श्रधांजलि दी तो वहीँ पकिस्तान के ऊपर अपना गुस्सा जाहिर किया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) सिद्धिनाथ मिश्र उर्फ़ सिद्धांत मिश्रा और संगठन के पदाधिकारीयों ने सैंकड़ों लोगों के साथ हजरतगंज में कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रधांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान सिद्धांत मिश्रा ने कहा कि “सरकार अपना काम कर रही है, धारा ३७० हट चूका है और पर्यटक वहां घुमने के लिए पहुँच रहे हैं लेकिन पर्यटकों की जिस तरह से जान ली गयी हम इसके बिलकुल खिलाफ हैं, मोदी जी ने संज्ञान लिया है और दो तीन दिन के अन्दर ही पकिस्तान को करार जवाब मिलेगा। जिस तरह से नाम पूछ कर गोली मारी गयी, उससे अन्दर एक क्रोध की ज्वाला फट रही है।”

उन्होंने पकिस्तान के नापाक हरकतों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि “ये सब पकिस्तान की आर्मी करवा रही है, पकिस्तान के आर्मी चीफ पर एक्शन लेना चाहिए, एक एक आतंकवादी को ढूंढ ढूंढ के मरना चाहिए, पपाकिस्तान मुर्दाबाद था, पाकिस्तान मुर्दाबाद है और पाकिस्तान मुर्दाबाद रहेगा।”

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading