Report: Haseen Ansari
गाजीपुर। जनपद में नौ मिनी ग्रामीण स्टेडियम संजने-संवरने जा रहे हैं। मिनी ग्रामीण स्टेडियमों के सुंदरीकरण और मरम्मत के कार्य के लिए 251.85 करोड़ की मंजूरी मिली है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की पहल पर शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जनपद में मिनी ग्रामीण स्टेडियमों का निर्माण कराया गया है, लेकिन कुछ मिनी ग्रामीण स्टेडियम जर्जर हो गए थे। ऐसे मिनी ग्रामीण स्टेडियमों को चिह्नित करके जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव पर शासन की ओर से मुहर लगा दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार नौ मिनी ग्रामीण स्टेडियमों के सुंदरीकरण और मरम्मत का कार्य होगा। कार्यदायी संस्था के रूप में कार्य कराने की जिम्मेदारी आरईएस (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) को दी गई है। इस संबंध में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि जनपद के नौ मिनी ग्रामीण स्टेडियमों के सुंदरीकरण और मरम्मत का कार्य होगा।
इन ग्रामीण मिनी स्टेडियमों का होगा कायाकल्प
- ब्लॉक मिनी स्टेडियम स्थल
- सादात बघाव
- सादात आतमपुर छपरा
- भदौरा उसिया
- जमानिया फुफआव
- रेवतीपुर उतरौली
- देवकली बड़हरा
- जमानिया कुसी-मिर्चा
- भांवरकोल शेरपुर कलां
- भदौरा गहमर