दोस्त बना हत्यारा…..

गाजीपुर | मंगलवार की रात राहुल को एक फ़ोन आया और वो घर से बाहर चला गया फिर गुरूवार की सुबह खून से लथपथ राहुल की लाश मिली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 के निवासी राधेश्याम कुशवाहा का पुत्र राहुल कुशवाहा आयु 21 वर्ष का शव खून से लथपथ हालत में एनएच 29 के बगल मे स्थित खेत में पाया गया। गुरुवार की सुबह 6:30 बजे राहगीरों के द्वारा इस बात की जानकारी जंगीपुर थाना थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह को सूचना दी गई ।घटना की जानकारी प्राप्त होते हैं थानाध्यक्ष जंगीपुर अपने हमराहियो के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।इसके बाद थानाध्यक्ष ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दिया। मृतक राहुल कुशवाहा अपने पिता राधेश्याम कुशवाहा के साथ जंगीपुर मछली मार्केट के पास सब्जी की दुकान चलाता था। परिजन ने बताया कि 29 तारीख की रात 9:00 बजे एक फोन आया जिसके बाद वह घर से कुछ देर बाद आने को बोल कर चला गया और देर रात तक घर वापस नहीं आया। 30 तारीख को पुरे दिन परिजनों ने आसपास के लोगों तथा नातेदारों व रिश्तेदारों राहुल के बारे मे जानकारी ली गई लेकिन उसका कहीं भी अता पता नहीं चला।परिजनों के अनुसार गुरूवार को उसके गुमशुदगी की खबर प्रशासन को करने ही वाले थे की सुबह जानकारी मिली की एनएच 29 पर एक खून से लथपथ शव मिला है।परिवार के लोग इस जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि राहुल मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक चार भाई व दो बहनो मे दूसरे नंबर पर था।

शव के कनपटी के पास घर जख्म था, वहीं शरीर के अन्य हिस्से में कई चोट के निशान है। यह देख पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने सभी साक्ष्य को एकत्र की। स्वजन ने बताया कि राहुल काफी व्यवहार कुशल था, उसकी किसी से कोई अदावत भी नहीं थी, किसने हत्या कर दी, यह सोचकर सभी परेशान हैं।

मौके पर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह, क्राइम ब्रांच राकेश सिंह, सीओ सिटी ओजस्वी चावला आदि ने मौके पर पंहुच कर मौका मुआयना कर घटना की जानकारी परिजनों व मातहतों प्राप्त की। जंगीपुर थाना अध्यक्ष द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता राधेश्याम कुशवाहा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की तहरीर थाने में दिया था।

शुक्रवार को पुलिस ने राहुल हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि पैसे के लेन-देन में मित्रों ने ही राहुल को मौत के घाट उतारा था। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में घटना के दूसरे दिन 24 घंटा में ही मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जंगीपुर क्षेत्र के देवकठिया पेट्रोल पम्प के पास थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि फंदे में आए अभियुक्तों में जंगीपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम मुहल्ला वार्ड नंबर-4 कस्बा निवासी बनी पांडेय और सरस्वती नगर पुराना गल्ला मंडी कस्बा निवासी गोलू गुप्ता उर्फ अमित कुमार शामिल है। पूछताछ में बनी पांडेय ने बताया कि मैं व मृतक राहुल कुशवाहा आपस में मित्र थे। राहुल कुशवाहा कि बहन की शादी में मैंने 17000 रुपया उधार दिया था। उसके बाद मैं जेल चला गया। जेल से राहुल को जेल में मिलने व उधार लिया गया रुपया वापस करने के लिए संदेश भेजा था, लेकिन राहुल न मुझसे मिलने आया, न ही पैसा वापस किया। तब जेल से छूटने के बाद मैं अपने मित्र गोलू गुप्ता उर्फ अमित कुमार दोनो मिलकर योजना बनाए और राहुल के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दिया। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में जंगीपुर एसओ जितेंद्र बहादुर सिंह, स्वाट प्रभारी राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजयकांत द्विवेदी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक रमेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक अनूप यादव, स्वाट टीम के संजय कुमार पटेल, प्रेमशंकर सिंह, संजय सिंह रजावत, अमित सिंह, संजय प्रसाद, दिनेश कुमार, जंगीपुर थाना के कांस्टेबल प्रशांत यादव और कांस्टेबल अखिलेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading