मुख्तार अंसारी के साले पर एक्शन…

Report: Haseen Ansari

गाजीपुर | उत्तर प्रदेश के मऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिवंगत मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद को बुधवार को जेल भेज दिया गया।आरोप है कि अनवर शहजाद ने फर्जी तरीके से पीसीएफ का टेंडर लिया था, इसी मामले में कोर्ट में सरेंडर किया था। इस मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनवर शहजाद की जमानत अर्जी खारिज कर दी। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामला विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इस कम्पनी ने फर्जी तरीके से पीसीएफ का टेंडर हथियाया था। वर्ष 2021 में इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। मुख्तार के साले अनवर शहजाद को इस मामले में आरोपी बनाया गया था।

एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की अदालत में चल रहे इस मामले में अनवर शहजाद ने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत याचिका दाखिल की थी। अदालत ने सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी। एडीजीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading