MLC Election: टुटा सपा का क्लीन स्वीप करने का सपना, गाजीपुर में खिला कमल…

गाजीपुर | उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का जलवा जारी है. मंगलवार को चल रही 27 सीटों की काउंटिंग में कई सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत हो गई है, जबकि काफी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. बता दें कि इस चुनाव में बीएसपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे. इसी के चलते लड़ाई सीधे-सीधे समाजवादी पार्टी (एसपी) और बीजेपी के बीच है. हालांकि, इस चुनाव में भी एसपी के उम्मीदवार बीजेपी के प्रत्याशियों से काफी बड़े मार्जिन से हारते दिख रहे हैं.

एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गई और 11 बजे के पहले ही परिणाम भी घोषित कर दिया गया। बैलेट बाक्स खोलने के बाद 25-25 के बंडल बनाए गए। बंडल बनने के बाद वरीयता क्रम में मतों की गणना की गई। फिर धीरे धीरे मतगणना शुरू हो गई. जानकारों का मानना था की मतदान के बाद भाजपा मजबूत नज़र आ रही है तो मतगणना में भी ऐसा ही हुआ जैसे जैसे गिनती आगे बढती गई वैसे वैसे भाजपा मजबूत स्भाथिति में नज़र आने लगी और अंततः भाजपा प्रत्याशी एमएलसी विशाल सिंह चंचल एक बार फिर चुनाव जीत लिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 1790 मतों से चुनाव हराया है। चंचल को कुल 2422 मत मिले हैं। 43 मत अवैध मत मिले। सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 632 मत मिले हैं। जीत की घोषणा जिलाधिकारी एमपी सिंह ने की। कुल 3097 मत पड़े थे, इसमे 3054 मत वैध रहा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading