लखनऊ में नाबालिग को शराब बिक्री का वीडियो वायरल, सेल्समैन पर कार्रवाई

लखनऊ, 14 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) ने लखनऊ (Lucknow) की एक कम्पोजिट दुकान के सेल्समैन द्वारा नाबालिग लड़के को शराब बेचने के आरोप से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का त्वरित संज्ञान लिया। मंत्री के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई, जिसके बाद संबंधित सेल्समैन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। साथ ही कम्पोजिट दुकान पर नियमानुसार प्रशमन की कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का लिया संज्ञान:

मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ ने 11 सितम्बर 2026 को सोशल मीडिया एक्स और अन्य मंचों पर प्रसारित वीडियो की जांच की। वीडियो में एक नाबालिग बच्चे को शराब बेचे जाने की बात कही जा रही थी। जांच में सामने आया कि यह वीडियो शुभौली थाना, विकास नगर, लखनऊ स्थित एक कम्पोजिट दुकान के सेल्समैन की एक व्यक्ति के साथ कहासुनी से संबंधित था। इसी दौरान सेल्समैन द्वारा एक नाबालिग बच्चे को शराब बेचने की बात कही जा रही थी।

जांच के दौरान संबंधित सेल्समैन का व्यवहार उचित नहीं पाया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। वहीं, संबंधित कम्पोजिट दुकान पर नियमानुसार प्रशमन की कार्रवाई की गई और 30 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया।

दोबारा मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी:

आबकारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह के प्रकरण दोबारा संज्ञान में आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में प्रदेश में अवैध या जहरीली शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही कम उम्र के बच्चों को शराब परोसे जाने या उन्हें शराब की बिक्री किए जाने जैसी स्थिति को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इस तरह के कृत्य प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध हैं। उन्होंने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश:

नितिन अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शराब की बिक्री से जुड़े मामलों में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और पारदर्शी नीतियों के कारण पिछले साढ़े चार वर्षों से अधिक समय से प्रदेश में कहीं भी अवैध या जहरीली शराब की बिक्री का मामला सामने नहीं आया है और जहरीली शराब से किसी की मृत्यु का प्रकरण भी संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को बधाई दी।

आबकारी विभाग की छवि बनाए रखने पर जोर:

आबकारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश का आबकारी विभाग देश के अन्य प्रदेशों के लिए एक रोल मॉडल बन चुका है। उन्होंने सभी अधिकारियों से मिलकर विभाग की इस छवि को बनाए रखने की अपील की। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर लगातार निगरानी रखने और नियमों के पालन को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।

#Tag: #LucknowLiquorAction

Disclaimer:

यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com

  • Related Posts

    • September 15, 2026
    • 25 views
    क्या पाला बदलेंगे संजय निषाद? कहा अगर भाजपा दरवाजा बंद करेगी तो…

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

    Read more

    • September 15, 2026
    • 27 views
    Ghazipur: BSP Leader Parvez Khan का बड़ा खुलासा! SP MLA Omprakash Singh पर गंभीर आरोप

    Ghazipur के Zamania विधानसभा क्षेत्र से BSP Leader Parvez Khan ने SP MLA Omprakash Singh को लेकर बड़ा बयान दिया है। बातचीत में उन्होंने Mining, Overloading, खराब सड़कें, Health Services,…

    Read more

    Leave a Reply

    Discover more from Apna Bharat Times

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading