वक्फ संशोधन का दुरुपयोग हुआ तो बसपा मुसलमानों के साथ खड़ी: मायावती
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित हो गया इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वक्फ बिल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है तो बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी वक्फ बिल पर प्रतिक्रिया दी है…
बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि बिल को पास कराने में जल्दबाजी की गई है, बसपा प्रमुख ने कहा कि अगर मुस्लिम समाज को भरोसे में लेकर और उनके संदेह को दूर कर बिल लाया जाता तो बेहतर होता, यह भी कहा कि अगर इस बिल का दुरुपयोग देखने को मिला तो बसपा मुस्लिम समाज के साथ खड़ी दिखाई देगी...