Lucknow में पूर्व IG के घर चोरी…!

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरों के हौसलें पूरी तरह से बुलंद है। इस बार बेखौफ चोरों ने किसी आम नागरिक के वहां हाथ साफ नहीं किया है।

बल्कि चोरों ने यूपी पुलिस के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के वहां चोरी की घटना को अंजाम देकर लखनऊ पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। फिलहाल पीड़ित पुलिस अधिकारी ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।


दरअसल, ताजा मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ चोरों ने यूपी पुलिस के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को निशाना बना लिया है। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (IG) एनके श्रीवास्तव के घर के बाहर खड़ी उनकी रेडिगो कार से चोर बैटरी और स्टेपनी चोरी कर ले गए है।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पूर्व आईजी एनके श्रीवास्तव गोमती नगर के विराट खंड-2 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त की सुबह उनकी रेडिगो कार घर के बाहर पार्क थी। सुबह करीब 7:59 बजे एक युवक वहां पहुंचा और कुछ देर बाद उनकी कार की स्टेपनी चुराकर ले गया है।

पूर्व आईजी ने दी जानकारी


पूर्व आईजी ने बताया कि यही नहीं, करीब आधे घंटे बाद वही युवक दोबारा लौटा और कार की बैटरी भी निकाल कर फरार हो गया है। पूर्व आईजी एनके श्रीवास्तव के मुताबिक, चोरी की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। फुटेज के मुताबिक, चोर ने पहले 7:59 से 8:05 बजे के बीच स्टेपनी चोरी की, और फिर 8:27 बजे लौटकर कार की बैटरी निकाल ली है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading