सीएम योगी का फॉर्मूला – यूपी बना राष्ट्रीय नजीर

रिपोर्ट: सऊद अंसारी

Lucknow: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ संकल्प को गति देने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे निकल चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस दूरदर्शी सोच के साथ ‘विकसित यूपी @2047’ का शंखनाद किया था, आज वही मॉडल देश के अन्य राज्यों को प्रेरणा दे रहा है। अब महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारों ने भी इसी राह पर चलते हुए अपने-अपने राज्यों में मिशन 2047 को लागू करने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यूपी का यह विजन फार्मूला आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर बड़ा असर डालेगा।

यूपी का मॉडल बना उदाहरण

उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने विशेष 24 घंटे का विधानसभा सत्र बुलाकर न सिर्फ सत्ता पक्ष और विपक्ष को इस विजन में भागीदार बनाया, बल्कि जनता को भी सीधे जोड़ने के लिए डिजिटल और ग्राउंड लेवल पर मंच तैयार किए। यही वजह है कि अब महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य भी इस मॉडल को अपना रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही गुजरात, असम, उत्तराखंड और ओडिशा जैसे राज्य भी इसी दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

जनता की भागीदारी से बना जनांदोलन

योगी सरकार ने 400 से अधिक बुद्धिजीवियों, पूर्व प्रोफेसरों और अधिकारियों की टीम बनाकर गांव-गांव संवाद की शुरुआत की है। अब तक 1 लाख से अधिक सुझाव सरकार तक पहुंचे हैं, जिनमें ग्रामीण जनता की बड़ी भागीदारी रही। क्यूआर कोड और पोर्टल जैसी डिजिटल व्यवस्था ने इसे केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी से चल रहे जनांदोलन का रूप दे दिया है।

तीन थीम, 12 सेक्टर – भविष्य की रूपरेखा

‘विकसित यूपी @2047’ तीन प्रमुख थीम्स – अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति – पर आधारित है। इन थीम्स के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार सहित 12 सेक्टर तय किए गए हैं। अब तक प्रदेश के 75 में से 65 जिलों में यह अभियान पहुंच चुका है।

मोदी-योगी का विजन तय करेगा एजेंडा

मिशन 2047 को लेकर यूपी की प्रतिबद्धता ने योगी आदित्यनाथ को इस विजन का फ्रंट-फेस बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की जो पहल यूपी ने की, वही अब राष्ट्रीय एजेंडा तय कर रही है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश द्वारा योगी मॉडल को अपनाना इस बात का संकेत है कि भविष्य का भारत मोदी-योगी के विजन ब्लूप्रिंट पर ही खड़ा होगा।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading