लखनऊ में दर्ज हुआ कानपुर के दरोगा पर FIR…!

Lucknow: लखनऊ में कानपुर के काका देव थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उनकी पत्नी ने 10 लाख रुपए दहेज में न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि पति और सास खाने में उन्हें नींद की गोलियां देती थीं।

करीब 2 साल पहले उनकी मां बेहोशी की हालत में कानपुर से उन्हें लखनऊ लाई थीं। तब से वह बेटे और बेटी के साथ लखनऊ स्थित मायके में रह रही हैं। सरोजनी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरोगा की नौकरी मिलने पर प्रताड़ना बढ़ी

सरोजनी नगर की रहने वाली रूबी की 2014 में कानपुर निवासी विशाल सिंह से शादी हुई थी। रूबी का आरोप है कि उस समय मायके वालों ने 6 लाख नकद, सोने की चेन, फ्रिज, टीबी और लाखों रुपए के घरेलू सामान दिए थे। शादी के बाद से ही पति और ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बीच 2015 में बेटे और 2021 में बेटी को जन्म दिया।

2022 में विशाल को मृतक आश्रित कोटे में दरोगा की नौकरी मिल गई। उसके बाद से उसका व्यवहार बदल गया। 10 लाख रुपए दहेज के लिए मांगने लगा। नहीं देने पर मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने और दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा।

नींद की गोलियां दी गईं

रूबी का आरोप है कि सास अनीता के साथ मिलकर पति विशाल ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। नींद की गोलियां देकर बेहोश कर देते थे। खाना नहीं देते थे। पति और सास होटल में खाना खाकर आ जाती थी। पति उनका फोन रिकॉर्ड करता था। मायकेवालों से बात करने से रोका जाता था।

2023 में साफ कह दिया कि उन्हें और बेटी को साथ नहीं रखेंगे। 20 सितंबर 2023 को उनकी मां ससुराल से उन्हें बेहोशी की हालत में लखनऊ लेकर आईं। तब से वह अपनी तीन साल की बेटी के साथ मायके में रह रही है। ना कोई भरण-पोषण मिल रहा है, ना ही किसी तरह की मदद। सरोजनी नगर इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading