संवाददाता:विकास पठाक
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के थाना में,दो चोरी के एटीएम कार्ड के साथ दो गिरफ्तार।मालूम हो कि एस आई अजय कुमार शर्मा ने अपने हमराही पुलिस कर्मियों की मदद से बुधवार को सुबह आठ बजे दो एटीएम कार्ड चोरो को पीसीएफ खाद गोदाम शहाबुद्दीन के पास से धर दबोच कर गिरफ्तार कर लिया ।
सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार एटीएम कार्ड चोर जीतेन्द्र यादव उर्फ ललऊ यादव एवं तेजबहादुर यादव निवासी गण ग्राम हमजापुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर के पास से चोरी के दो अदद एटीएम कार्ड तथा 1500 रुपये बरामद हुए हैं ।इन अभियुक्तों के खिलाफ इस पूर्व भी केराकत कोतवाली में चोरी का एटीएम कार्ड लेकर एटीएम से पैसे निकालने का मुकदमा पंजीकृत है।