तहसील के न्यायालयों में  मुकदमों का बोझ देख नाराज दिखे सीआर ओ।

संवाददाता:विकास पठाक

जौनपुर। केराकत तहसील में,तहसील के न्यायालयों में  मुकदमों का बोझ देख नाराज दिखे सीआर ओ।मालूम हो कि मुख्य राजस्व अधिकारी श्री राजकुमार द्विवेदी  ने बुधवार को तहसील  के विभिन्न  न्यायालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।उपजिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालय में,कई वर्षों से लंबित पड़े मुकदमों का भारी बोझ देखकर मातहतों को कड़ी फटकार लगाया।मुख्य राजस्व अधिकारी द्विवेदी से पूछने पर बताया  शासन का स्पष्ट  निर्देश है कि प्रत्येक दशा में,पांच वर्ष  तक के  मुकदमों का निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।किन्तु  केराकत तहसील में,  हज़ारों  मुकदमों की फाइलें  दस पन्द्रह बीस वर्षो से लंबित पड़ी हैं।जिसको लेकर आए दिन अधिवक्ता  भी न्यायालयों का बहिष्कार  अथवा न्यायिय कार्यो  से विरत रहते हैं।उन्होंने मातहतों को सखा लहजे में एक कार्ययोजना  बनाकर लंबित  पड़े मुकदमों का शीघ्र निस्तारण करने का आदेश  दिया।साथ ही जिलाधिकारी को एक रिपोर्ट आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि  तहसील के सभी भवन काफी जर्जर  व पुराने हो चले हैं।तथा छतों  से पानी चूने के कारण  फाइलो  को  सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गयी हैं।जब कि तहसील में  नये भवन बने हैं।अधिकारी व कर्मचारी नये भवन में न बैठकर पुराने व जर्जर  भवन में बैठकर सरकारी कार्य  कर रहे हैं।निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक ,तहसीलदार राम सुधार,नायाब  तहसीलदार  हेमन्त कुमार बिंदु आदि लोग उपस्थित रहें।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading