अपहरणकर्ता अभियुक्ता को पुलिस ने 36 घण्टे में किया गिरफ्तार।

संवाददाता विकास पाठक

जौनपुर । थाना मड़ियाहूँ क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम डेडारपुर निवासी सोनू बनवासी पुत्र कल्लू बनवासी ने थाने में लिखित सूचना दिया कि उनके 01 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 260/20 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के शीघ्र अनावरण व बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा टीम का गठन कर अनावरण हेतु लगाया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए  प्र0नि0 मड़ियाहूँ मय टीम द्वारा अपहृत बालक पुत्र सोनू बनवासी ग्राम डेडारपुर थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर को 36 घण्टे के अन्दर बरामद कर लिया गया । अपहरणकर्ता अभियुक्ता रमावती पत्नी करिया उर्फ राजकुमार मुसहर निवासी जगदीशपुर कोठिया की बारी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र 38 वर्ष  को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि मेरे लड़के की शादी अपहृत बालक के बुआ के साथ हुई है, जिसकी विदायी उसके माँ बाप द्वारा नही की जा रही थी, इसी का दबाव बनाने के लिए मेरे लड़के द्वारा बच्चे का अपहरण किया गया था।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading