शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों का फार्म जमा किया गया।

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम सेनापुर में,शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों का फार्म जमा किया गया।मालूम हो कि जिलाधिकारी के अत्यंत सराहनीय व अद्भुत पहल से मनरेगा चयनित गॉवो को आदर्श ग्राम बनाने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही हैं। चयनित गॉवो में, नोडल अधिकारी बनाये गए हैं। जो हर रोज जिलाधिकारी के समक्ष गॉवो में हो रही कमियों से अवगत कराएंगे।इसी क्रम में स्थानीय विकास खंड के सेनापुर गाँव में, ग्राम प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में दो दिवसी शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों का फार्म जमा किया गया। जिसमे 45 परिवार रजिस्टर की नकल 2 विकलांग पेंशन व 32 बृद्धा पेंशन का फार्म जमा किया गया। निरीक्षण करने पहुचे नोडल अधिकारी हरिशंकर से जब बात की गई तो उन्हीने बताया कि मनरेगा पार्क , राजश्व विभाग संबंधी, शिक्षा विभाग संबंधी व अन्य कार्यो में जो भी खामिया है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। ताकि गाँव को पूरी तरह से खामिया मुक्त कर आदर्श ग्राम बनाया जा सकें। उपस्थित लोगों में ग्राम विकास अधिकारी आसिफ अंसारी हल्का लेखपाल सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व आंगनवाड़ी ,आशा कार्यकर्ती के साथ साथ ग्रामीण मौजूद रहें।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading