February 24, 2026

उपजिलाधिकारी ने लगाई चौपाल गांव वालों की सुनी समस्यायें

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। केराकत तहसील में, उपजिलाधिकारी ने लगाई चौपाल गांव वालों की सुनी समस्यायें। मालूम हो कि 4 दिसंबर शुक्रवार की सुबह 11 बजे शुक्रवार को उपजिलाधिकारी केराकत ने ब्लाक के मूर्तजाबाद एवं पेसारा गांव के नव निर्मित मनरेगा पार्क में,चौंपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं।इस अवसर पर उजिलाधिकारी ने बताया कि हमारे जिलाधिकारी महोदय ने प्रदेश में, नई पहल करते हुए। जिले के कुल 45 गांवों का चयन कर। वहाँ मनरेगा के तहत निर्माण करवाने का निर्णय लिया हैं।यह पार्क जिम पाथवें तरह- तरह के फूल पौधों एवं बैठने के लिए। कुर्सी आदि से सुसज्जित रहेगा। जिससे गांव के बुजुर्ग बच्चे और नव युवकों को टहलने खेलने कूदने दौड़ने और कसरत करने के लिए।कहि बाहर जाने की जरूरत नही होगी।यह ग्रामीणों के लिए। सौभाग्य की बात है कि 45 गांवों में आपके भी गांव का चयन होगा।चौंपाल में ग्रामीणों ने कहाकि यह पार्क अगर गांव के किनारे होने की वजह से समस्या होगी।वही जब पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक भी जमीनी विवाद नही है जिसपर उपजिलाधिकारी खुसी जाहिर की।गांव में 18 लोगों का वरासत न होने पर। उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए। लेखपाल को एक सप्ताह के अंदर वरासत कराने का आदेश दिया।तथा ग्रामीणों से अपील किया कि आप लोग वरासत के लिए ऑन लाइन अपील करने के लिए कहां।उपस्थित लेखपाल उमेश यादव से कहा कि गांव के सभी सार्वजनिक मार्ग तालाब भीटा शमशान या सरकारी जमीन एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण मुक्त हो जाना चाहिए।वही ग्राम प्रधान पूनम राय से कहा कि आप गांव के प्रथम नागरिक होने की वजह से आपका कर्तब्य है कि आप राजस्व विभाग के कर्मचारियों का कार्य मे सहयोग करें और गांव में तीन बड़े तालाब में से दो का पट्टा हो गया है लेकिन एक तालाब अभी तक नही खोदा गया है जिसको ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत दस दिन में खोदवाने के लिए निर्देशित किया।वही ग्रामीणों ने साघन सहकारी समिति पर धान की खरीद न होने की शिकायत की साथ ही गांव में बने गोशाला में चहारदीवारी न होने की वजह बेशहारा पशु लोगों फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है।जिसको तत्काल सही करवाने के कहा गया।वही गांव में संचालित कोटे पर सभी को सही ढंग से खाद्यान मिलने पर संतुष्टि दिखे उपजिलाधिकारी।इस चौपाल में कानून गो वंशराज यादव लेखपाल उमेश यादव ग्राम प्रधान पूनम राय अनिल राय सुधीर यादव रामचन्द्र यादव नन्हकू यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading