संवाददाता: विकास पाठक
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में,जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां सात गंभीर रूप से घायल। मालूम हो कि सुल्तानपुर गांव में,शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से श्याम नरायन यादव 55, सुनील यादव 27 , बदामी देवी 50, सीमा यादव 25 तथा दूसरे पक्ष से दिनेश यादव 22 ,राधिका देवी 25 ,एवं कलावती देवी 40 गंभीर रूप से घायल हो गयीं।सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में,भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।

