यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तीन जिलों के एसपी बदले

Lucknow । उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुल आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस बदलाव के तहत शामली, श्रावस्ती और कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को हटाया गया है, वहीं इन जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, श्रद्धा नरेंद्र पांडे, जो अब तक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ की सेनानायक के पद पर तैनात थीं, को कानपुर देहात का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। राहुल भाटी, जो लखनऊ में एआरओएसपीएफओ के पुलिस अधीक्षक थे, अब श्रावस्ती के नए एसपी होंगे। नरेंद्र प्रताप सिंह, जो बागपत में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर थे, को शामली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी क्रम में, प्रवीण रंजन सिंह, जो गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात थे, को स्थानांतरित कर फिर से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, राम सेवक गौतम को शामली से हटाकर पीटीसी, मुरादाबाद भेजा गया है। अरोविन्द मिश्रा को कानपुर देहात से ईओडब्ल्यू, लखनऊ, और धनश्याम को श्रावस्ती से सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ भेजा गया है।

सरकार के इस निर्णय को आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इन तबादलों के बाद संबंधित जिलों में नए पुलिस अधीक्षक जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि नई तैनाती से जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading