गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र निवासी पीएसी के हेड कांस्टेबल वसिउल्लाह खान, जिनकी उम्र करीब 52 वर्ष थी, वो पीएसी 39वीं बटालियन मिर्जापुर में तैनात थे. सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान हेड-कांस्टेबल की तबीयत-बिगड़ी, इसके बाद बीएचयू में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

बताया जा रहा कि वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी आगमन पर वाराणसी में ड्यूटी में तैनात थे. जहाँ रिहर्सल कार्यक्रम के बाद बैरक में देर उनकी तबियत बिगड़ गयी.
वहीँ साथी कर्मियों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए उन्हें BHU में भर्ती कराया गया. जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिवारजनों का बुरा हाल है. शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक आवास पर लोगों की भीड़ जुटी रही.

