Ghazipur News: हर्षिता राय तीसरे प्रयास में सफल, बनेंगी डिप्टी एसपी

Report : Haseen Ansari

दुबिहा। क्षेत्र के भरौली कला गांव निवासी योगेंद्र राय तार बाबू की पौत्री हर्षिता राय ने यूपीपीएससी परीक्षा उर्तीण की है। इनका चयन डिप्टी एसपी पद पर हुआ है। इनके चयन से घर परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल है।

हर्षिता राय ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। इसके पूर्व उन्होेंने दो बार परीक्षा दी, लेकिन चयन नहीं हो पाया। उनके पिता वर्तमान में मध्य प्रदेश में डिग्री कॉलेज में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। हर्षिता की शुरुआती शिक्षा दीक्षा मध्य प्रदेश से हुआ। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीएससी ऑनर्स की डिग्री ली, इसमें वह गोल्ड मेडलिस्ट रही।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading