अनुमति पर सांसद ने दिया धन्यवाद- लेकिन गरीबों के लिए पिघला दिल

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण कि रोकथाम के लिए पुरे देश में 3 मई तक लॉक डाउन किया गया था. ऐसे उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में मस्जिदों में नमाज़ या आजान का कार्य भी नहीं हो रहा था. रमजान के महिना शुरू होने वाला है, और मुस्लिम समाज की छह थी कि मस्जिद से आजान की प्रक्रिया कि जाये.

गाजीपुर जिला प्रसाशन ने इसे गंभीरता से लिया और सुबह और शाम यानि दिन में दो बार, मस्जिद में आजान के लिए एक व्यक्ति के जाने की अनुमति दे दी गई और ये अनुमति हॉटस्पॉट एरिया में लागू नहीं होगी.

इस बाबत ABT News की गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी से खास बात हुई. उन्होंने कहा कि “लॉक डाउन के दौरान हमारी प्राथमिकता गरीब और जरूरतमंद की मदद करना है. आजान कि अनुमति देने पर मैं जिला प्रसाशन को धन्यवाद करता हूँ.”

अफजाल अंसारी की ख़ास बात है कि वो अपने द्वारा जरुरतमंदो जो मदद करते हैं, उसका प्रचार नहीं करना चाहते. उनका कहना है कि ” मुख्यमंत्री कार्यालय से कहीं न कहीं निर्देश होगा,जिससे ये अनुमति मिली है. आजान से समय का पता चल जाता कि सुबह कब रोजा रखना है और शाम को कब रोजा खोलना है.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading