मुख्य राजस्व अधिकारी मार्टिनगंज तहसील मुख्यालय पर किचन सेंटर का किया निरीक्षण

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। मार्टिनगंज तहसील मुख्यालय पर कृषक इंटर कॉलेज में प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए किचन का निरीक्षण आज दोपहर करीब 1:00 बजे मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर ने किया उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज धीरज श्रीवास्तव से पूछा कि इस किचन से कहां-कहां भोजन भेजा गया है इसकी जानकारी ली और खाना बना रहे रसोइयों को सख्त हिदायत दी कि समय से भोजन बनवाएं और भिजवाने की व्यवस्था की जाए और साफ-सफाई की विशेष देखरेख की जाए शारीरिक दूरी का ध्यान दिया जाए रसोईया माक्स का प्रयोग करें और समय-समय पर हाथ को सैनिटाइज करते रहें और उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज को निर्देशित किया कि जो लोग बाहर प्रदेशों से विभिन्न गांव में आए हैं और उन्हें होमकोर्ट किया गया है अगर वे गांव में घूम रहे हैं इस दौरान को गांव में घूमते हैं और उनकी शिकायत मिलती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया जाए ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading