सभी नगर पलिकाओं/नगर पंचातयतो में साफ-सफाई एंव सेनेटाईजेशन का किया जा रहा है कार्य

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर | कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैष्विक महामारी के प्रकोप से जनपद को मुक्त करने हेतु जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य के निर्देशन में जनपद के सभी नगर पलिकाओं/नगर पंचातयतो में साफ-सफाई एंव सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। नगर पलिका गाजीपुर के सभी 25 वार्डो में सफाई नायको द्वारा प्रातः व सायं दोनो पालियों में झाड़ू लगाया जा रहा है और नालियों की सफाई कर अपशिष्ट पदार्थो का निस्तारण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्रो में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव, मेलाथियांन 50 प्रतिशत एवं ब्लीचिंग का घोल तैयार कर नियमित रूप से प्रतिदिन सायं फॉगिंग किया जा रहा है। नगर पंचायत सैदपुर में सघन अभियान चलाकर मुख्य मार्गो, सब्जी मण्डी, सार्वजनिक स्थानो एंव सरकारी कार्यालयों पर सोडियम हाईपोक्लोराईड का छिड़काव कम्प्रेशर मशीन के माध्यम से किया गया तथा वार्डो में छोटी-छोटी बैटरी चालित मशीनो से छिड़काव किया गया। नगर पंचायत सादात वार्ड नं0 11 में सादात पी डब्ल्यू डी सड़क होते हुए  मेहदी हसन बाबा के मजार तक वहां से पप्पु तिवारी के मकान होते हुए काली माता मन्दिर तक, वहा से अखिलेश उपाध्याय के मकान तक, वहां से अच्छे लाल भारद्वाज के मकान तक, वहां से बहादुर राजभर के मकान तक सोडियम हाइपोक्लाराईड का छिडकाव व फॉगिंग कराया गया। नगर पंचायत जंगीपुर वार्ड नं0 09, वार्ड नं 01 एवं वार्ड नं0 03 में  सघन अभियान चलाकर सेनेटाईजेशन व फॉगिंग  कराई गयी। नगर पंचायत दिलदारनगर में  वार्ड नं0 08, वार्ड नं0 07,  एंव हॉट स्पाट स्थल जामा मस्जिद वार्ड नं0 01 एवं मदीना मस्जिद वार्ड 09 में प्रतिदिन सेनेटाईजेशन/फॉगिग कराया जा रहा है। नगर पलिका परिषद जमानियां में  सैय्यदवाड़ा जमानियां कस्बा, पटखौलिया, बुद्धीपुरकोट  पर  सेनेटाईजेशन एवं फॉगिग का कार्य कराया गया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading