आ गया सही आंकड़ा : गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने गुजरात से आये मजदूरों की जानकारी को सांझा किया

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र हुए लॉक डाउन में हजारों मजदूर गैर राज्यों में फसे हुए हैं, ऐसे सरकार के प्रयास से शुक्रवार को 2:00 AM के बाद ट्रेन के द्वारा 1284 मजदूर उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर पहुंचे. जिमसे 406 मजदूर गाजीपुर के थे बाकि गैर जनपद या राज्य के थे. ये जानकारी पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा दी गई.

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने बताया कि “शुक्रवार को 2:00 AM के बाद ट्रेन के द्वारा 1284 मजदूर उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर पहुंचे. जिमसे 406 मजदूर गाजीपुर के थे बाकि गैर जनपद या राज्य के थे. ट्रेन आने से पहले हमने स्टेशन सेनेटाईज करवाया.”

उन्होंने बताया कि “ट्रेन आने के बाद,बोगियों के खिडकियों को बंद करवा कर हमने ट्रेन को सेनेटाईज करवाया. वहाँ 12 डॉक्टर्स की टीम मौजूद थी. सभी लोगों की जाँच की गई. ट्रेन से आये लोगों को भोजन और पानी दिया गया. फिर नियमानुसार जो बाहर के थे उनकों बसों द्वारा भेजा गया.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading