शम्मे हुसैनी अस्पताल में निगेटिव रिपोर्ट वाले जमातियों को किया जा रहा है क्वॉरेंटाइन

गाजीपुर। कोरोना संक्रमण से गाजीपुर भी अछूता नहीं रहा, निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए 11 जमाती गाजीपुर आये थे, जाँच के बाद उनमे से 3 जमती और उनके संपर्क में आये 2 लोग पॉजिटिव पाए गए. शहर के महुआ बाग की स्थित मस्जिद में मिले तीन कोरोना वायरस से संक्रमित जमाती तथा दो दिलदारनगर से मिले कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति जिनका इलाज वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में किया जा रहा था, अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

गौरतलब है कि इन लोगों को पहले मोहम्मदाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था, उसके बाद सरकार के आदेश के चलते इनको वाराणसी भेजा गया।

डिप्टी सीएमओ डॉ प्रगति कुमार ने बताया कि गाजीपुर महुआबाग स्थित एक मस्जिद में 3 जमाती और उनके संपर्क में आए अन्य दो लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन मरीजों को लेकर डॉक्टर प्रगति कुमार गाजीपुर पहुंचे जहां इन लोगों को शम्मे हुसैनी अस्पताल में क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading