गुजरात से गाजीपुर पहुंचें हजारों मजदूर, लेकिन सही आंकड़े में अंतर है

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर |कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र हुए लॉक डाउन में बहुत सारे प्रवासी मजदूर गैर राज्यों में फसे हुए हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार कि प्राथमिकता है की उनको अपने घरों तक पहुँचाया जाये. इसी क्रम में 08 मई 2020 को जामनगर गुजरात से हजारों मजदूरो को लेकर एक विशेष ट्रेन गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर 2:30 AM पर पहुची. जिसमें विभिन्न जिलो के मजदूर शामिल है जिलाधिकारी ने स्वयं अपनी देखरेख में मजदूरो की थर्मल स्क्रिनिंग कराई तथा उन्होने सभी से मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा।

इसकी जानकारी जिलाधिकारी गाजीपुर के ट्वीटर हैंडल द्वारा दी गई जिसमे लिखा था “आज जामनगर गुजरात से1236मजदूरो को लेकर एक विशेष ट्रेन गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर रात्रि2:30बजे पहुची।जिसमें विभिन्न जिलो के मजदूर शामिल है जिलाधिकारी ने स्वयं अपनी देखरेख में मजदूरो की थर्मल स्क्रिनिंग कराई तथा उन्होने सभी से मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा।”

 

तो वहीँ गाजीपुर पुलिस द्वारा whatsapp पर बनाएं गये “पुलिस मीडिया ग्रुप” से जानकारी साझा कि की कि “आज दिनांक 08-05-2020 को गुजरात से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन के द्वारा जनपद गाजीपुर मे लगभग 1800 व्यक्ति पहुँचे । जिनका स्क्रीनिंग टेस्ट व पंजीकरण कराकर उनके गन्तव्य को रवाना किया गया तथा सभी को अपने घर में 14 दिन तक कोरेन्टाइन रहने हेतु बताया गया । सभी को लंच पैकेट व पानी वितरित किया गया। मौके पर जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर मौजूद रहें।”

ऐसे में आकड़ों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. इन आकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि ये कह पाना मुश्किल है कि 08 मई 2020 को जामनगर गुजरात से कितने मजदूरो को लेकर एक विशेष ट्रेन गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर 2:30 AM पर पहुची?

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading