दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की पहल से दिव्यांगजनो के चेहरे पर आई खुशी

ब्यूरो रिपोर्ट/गाज़ीपुर। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि पप्पू सिंह के हाथों दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा परिसर में शिविर लगाकर चयनित दिव्यांगजनो को ट्राईसाईकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।इस अवसर पर दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए पप्पू सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा दिव्यांगजनो के जीवन को सुगम, सुखद बनाने के लिए संकल्पित रुप से प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले की सरकारों में दिव्यांगजनो को सहायक उपकरणों तथा पेंशन, चिकित्सा आदि के लिए तमाम कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। वह सारी प्रक्रिया आज सरल और सहज हो चुकी है। जिसका लाभ दिव्यांगजनो को मिल रहा है।

जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के सभी दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण जगह जगह शिविर के माध्यम से निशुल्क वितरण किया जा रहा है। पेंशन तथा विवाह प्रोत्साहन राशि भी पात्र लोगों को सरलता से उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि आज इस अवसर पर 45 ट्राईसाईकिल, 45 जोड़ी बैशाखी, तथा 2 दिव्यांगजन को व्हील चेयर का वितरण किया गया।
इस अवसर पर लाभान्वित दिव्यांगजनो का माल्यार्पण कर हरी झंडी दिखाकर घरों को रवाना किया। शिविर की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार और संचालन एडीओ एस आई बी ओमप्रकाश ने किया।इस अवसर पर पुर्व ब्लाक प्रमुख शशिपाल उर्फ घुरा सिंह, अम्बिका दुबे, शशिकांत शर्मा, मनोज कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading