करीमुद्दीनपुर के देवरिया में तैनात सिपाही रामानंद यादव गिरफ्तार

संवाददाता: सुनील सिंह

ग़ाज़ीपुर। गौ तस्करी का सरगना उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही गिरफ्तार एसटीएफ की गोरखपुर इकाई द्वारा 9 तस्करों से पूछताछ में सिपाही और उसके साथियों के नाम सामने आए है जांच में पता चला कि आरोपी सिपाही 2010 में खोराबार थाने में तैनात रह चुका है और उसका परिवार अब भी खोराबार थाने के सरकारी आवास में ही रहता है पुलिस अब सिपाही के साथियों की तलाश में जुटी है
गौ तस्करी का सरगना आरोपी सिपाही जिला गाजीपुर थाना क्षेत्र करीमुद्दीनपुर ग्राम सभा डेहमा कुशहा ग्राम प्रधान का छोटा भाई रामानंद यादव वर्तमान में उसकी तैनाती देवरिया जिले में थी तस्करों से उसके करीबी संबंध थे जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने बुधवार की रात 5 ट्रक में 150 गोवंश के साथ 9 तस्करों को दबोचा था इनकी गिरफ्तारी के बाद चौरी चौरा थाने को सुपुर्द कर दिया पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि गोवंश लदा एक ट्रक सिपाही का है सिपाही भी गोवंश तस्करी से जुड़ा है यह सुनने के बाद ही पुलिस के कान खड़े हो गए जांच में पता चला कि सिपाही रामानंद यादव के कहने पर गोवंश को लादकर छपरा बिहार पहुंचाया जाता था पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगी है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading