संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। रेलवे की ई-टिकटों की हो रही कालाबाजारी को रोकने के क्रम में दिनांक 23.12.2020 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गाजीपुर सिटी के उप-निरीक्षक गुलाब सरोज, हेडकांस्टेबल संजय कुमार राय, कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल रामजी सिंह यादव व अपराध सूचना साखा वाराणसी के उप निरीक्षक अरविंद कुमार साथ हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार खरवार,कांस्टेबल मनीष कुमार द्वारा बड़ौरा बाजार कासिमाबाद गाजीपुर स्थित धर्मेंद्र ट्रैवल्स से धर्मेंद्र कुमार राजभर पुत्र महेंद्र राजभर ग्राम सिधौत थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर उम्र 26 वर्ष को रेल की टिकटों का अवैध कारोबार करता पाकर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत हिरासत लिया गया। मौके से कुल 27 ई टिकट तत्काल/सामान्य बरामद किए गए। जिन सभी पर यात्रा शेष है। जिनका कुल मूल्य 19440 रुपया है। मौके से टिकट बनाने में प्रयुक्त मॉनिटर, प्रिंटर ,माउस ,सीपीयू ,2 मोबाइल तथा नगद 62250/- बरामद की गई। उक्त के संबंध में रेसुब पोस्ट गाजीपुर सिटी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार राजभर को दिनांक 24.12.20 को रेलवे कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा उसे 14 दिन के लिए रिमांड पर हवालात में भेज दिया गया।