अवैध गांजा संघ अभियुक्त गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। जमानिया पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियोग के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी जमानियां व प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना जमानिया के मार्ग दर्शन मे दिनांक 21.11.2020 को उ0नि0 अनिल कुमार पाण्डेय, का0 सुजीत कुमार सिंह, का0 अखण्ड प्रताप, का0 सीताराम बिन्द द्वारा समय 16.30 बजे वह्द ग्राम नहर पटरी डिगरी इलायजीपुर में गांजा तस्कर रियाज राईन पुत्र बदरूद्दीन निवासी ग्राम पटखौलिया रे0स्टेशन जमानिया थाना जमानियां जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के पास से एक किलो दो सौ ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ । अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह गांजा को बिहार राज्य में बेचने के लिये ले जा रहा था ।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त

  1. रियाज राईन पुत्र बदरूद्दीन निवासी ग्राम पटखौलिया रे0स्टेशन जमानिया थाना जमानियां जनपद गाजीपुर उम्र 28 वर्ष गिरफ्तार करने वाली टीम-
  2. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह
  3. उ0नि0 अनिल कुमार पाण्डेय
  4. कां0 सुजीत कुमार सिंह,
  5. कां0 अखण्ड प्रताप
  6. का0 सीताराम बिन्द
  7. का0 बलवन्त सिंह
  8. का0 रत्नेश कुमार
  9. का0 सागर भारतीय

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading