छात्र संघ चुनाव को लेकर अनशन पर बैठे छात्र

संवाददाता: सऊद अंसारी


ग़ाज़ीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर छात्रों का गुस्सा फुट पड़ा है। और वे महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने आमरण अनशन पर बैठे हैं छात्रों का कहना है कि छात्र संघ चुनाव कालेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से नहीं हो पाया है पूर्व में कई बार पत्रक के माध्यम से कालेज प्रशासन व जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।

पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष छात्र संघ का चुनाव छात्रों के लोकतांत्रिक प्रक्रिया कि सीख व राजनीतिक ढांचे की समझ के लिए कराया जाता है यह राजनीति कि एक नर्सरी है जिसे महाविद्यालय प्रशासन अपने हिटलर शाही रवैये से कुचलना चाहता है जिसे छात्र कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्र नेता प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि जब तक छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती है तब तक अनशन जारी रहेगा।

आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे दीपक उपाध्याय के साथ में शुभम कुशवाहा, दीपक कुमार, कमलेश यादव, उपेंद्र कुमार गौतम, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, दीपक भाई,पीयूष बिंद,जगनारायण भारती,अक्षय यादव, प्रवीण पाण्डेय के समर्थन में आज धरना शामिल होने वाले छात्र दल में मुख्य रूप निहाल सिंह, नितिन कुमार सिंह,रूद्र प्रताप चौबे,राजू कुमार कनौजिया, विकास खरवार, जितेंद्र विश्वकर्मा,कृष्णा यादव,सौरभ सिंह यादव, दीपक कुशवाहा, अजय यादव, आदित्य देव,अभिनाश यादव, कमलेश गुप्ता,रोहन यादव अरूण कुमार, अश्विनी यादव, रघुवीर यादव, राजदीप रावत इत्यादि छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading