पिता की हत्या कर फरार होने वाले पुत्र को किया गिरफ्तार

संवाददाता: सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानिया के पर्यवेक्षण में ग्राम फुल्ली थाना दिलदारनगर में घटित घटना जिसमें बंटवारे को लेकर एक पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या कर दी गई थी जिस के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/2021 धारा 304,120बी भादवि पंजीकृत किया गया था।

घटना में शामिल अभियुक्त अजहर अंसारी पुत्र स्व0 सहमीर अंसारी निवासी ग्राम पुली थाना दिलदारनगर को दिलदारनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 5 -3-2021 को फुल्ली चट्टी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के निशानदेही पर घर से एक अदद बाँस का डण्डा आलाकत्ल बरामद किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण – अजहर अंसारी पुत्र स्व0 सहमीर अंसारी निवासी ग्राम फुल्ली थाना दिलदारनगर।


गिरफ्तार करने वाली टीम
1- निरीक्षक कमलेश पाल प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर
2- व उ0नि0 पवन कुमार थाना दिलदारनगर
3- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव थाना दिलदारनगर
4- का 0 मंगल यादव, का0 विजय यादव थाना दिलदारनगर।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading